Iran-Israel युद्ध के बीच हालात और गंभीर हो गए हैं। ईरान में अमेरिकी लड़ाकू विमान गिरने की खबर के बाद बड़े स्तर पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

US जेट गिरने से मचा हड़कंप

ईरानी मीडिया के अनुसार, देश की एयर डिफेंस सिस्टम ने एक अमेरिकी युद्धक विमान को मार गिराया है। इसके बाद ईरान ने विमान के क्रू मेंबर्स की तलाश शुरू कर दी है और इसके लिए सैनिक भी तैनात किए गए हैं।

एक क्रू मेंबर को बचाए जाने की खबर

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में मौजूद दो में से एक क्रू सदस्य को अमेरिकी स्पेशल फोर्स ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। हालांकि दूसरे सदस्य की तलाश अभी जारी है।

मौके से मिला मलबा

स्थानीय टीवी चैनल ने दक्षिण-पश्चिमी प्रांत में विमान के मलबे के फुटेज दिखाए हैं, जिसे इसी घटना से जुड़ा बताया जा रहा है।

ट्रंप को दी गई जानकारी

व्हाइट हाउस के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस घटना की पूरी जानकारी दे दी गई है। घटना के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ गया है।

युद्ध के बीच बढ़ती चिंताएं

इस बीच अंतरराष्ट्रीय कानून विशेषज्ञों ने अमेरिकी हमलों को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि ऐसे हमले युद्ध अपराध की श्रेणी में आ सकते हैं।

इजराइल के हमले भी जारी

उधर, इजराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में एयरस्ट्राइक की है। सेना का दावा है कि ये हमले मिलिटेंट ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए हैं।

मौजूदा हालात को देखते हुए पूरे पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है और आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।

लेखक

आरती तिवारी

झांसी और बुंदेलखंड की राजनीतिक और जमीनी रिपोर्टिंग।